मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता 'नन्दी' की मां को डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने दी श्रद्धांजलि
मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता 'नन्दी' की मां को डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने दी श्रद्धांजलि
प्रयागराज, 18 नवंबर । उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नंदी की मां विमला देवी (80) का बुधवार को बीमारी के चलते इलाज के दौरान निधन हो गया। उनके निधन की सूचना से परिवार, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई।
मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नंदी की मां के निधन पर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य उनके प्रयागराज स्थित आवास पहुंचे। उन्होंने दिवंगत विमला देवी के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन किए और पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और इस कठिन समय में परिवार को ढांढस बंधाया।
नंदी के करीबियाें ने बताया कि अंतिम यात्रा बुधवार दोपहर बाद तीन बजे बहादुरगंज स्थित मंत्री के निज आवास मनोकामना पूर्ति मंदिर से दारागंज घाट के लिए प्रस्थान करेगी। दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की गई। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के साथ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, सहित अन्य पदाधिकारी भी पहुंचे।