इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में कानूनी क्विज का मुकाबला, 28 टीमों के बीच मरुत-सावन की जोड़ी बनी विजेता

विधि विभाग की कानूनी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने कानूनी ज्ञान, तार्किक सोच और शोध क्षमता का प्रदर्शन किया।

इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में कानूनी क्विज का मुकाबला, 28 टीमों के बीच मरुत-सावन की जोड़ी बनी विजेता

प्रयागराज, 30 सितंबर । इलाहाबाद विश्वविद्यालय के विधि विभाग की ओर से बीए एलएलबी (ऑनर्स) के विद्यार्थियों के लिए कानूनी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में तार्किक सोच, कानूनी जागरूकता और विधिक शोध की क्षमता को बढ़ावा देना रहा।

प्रतियोगिता में कुल 28 टीमों ने पंजीकरण कराया। इनमें से चार टीमों ने सेमीनार चरण के लिए जगह बनाई। अंतिम चरण में द्वितीय वर्ष के विद्यार्थी मरुत कुमार पांडेय और सावन कुमार की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजेता विद्यार्थियों को विधि संकाय के डीन प्रो. आदेश कुमार और विधि विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. अंशुमान मिश्रा ने प्रमाण पत्र प्रदान किए। प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न कानूनी विषयों से जुड़े प्रश्नों का उत्तर देकर अपनी विधिक समझ और तर्क क्षमता का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर प्रो. अजय सिंह, प्रो. नवीन वर्मा, डॉ. सोनल शंकर, डॉ. अभिषेक कुमार, डॉ. मुक्ता वर्मा, डॉ. रश्मि ठाकुर, डॉ. स्मिता श्रीवास्तव, डॉ. विजय लक्ष्मी सिंह, डॉ. नरेंद्र कुमार, डॉ. संध्या वर्मा, डॉ. राहुल श्रीवास्तव, डॉ. बृजेश सिंह, डॉ. अनुराग दीपक वर्मा और डॉ. भीम सिंह मीना मौजूद रहे। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. प्रिया विजय ने किया। मंच संचालन अंशी पांडेय और शिवम शुक्ला ने किया, जबकि अभिषेक मौर्य और नैतिक नमन सिन्हा ने आयोजन में सहयोग दिया।