प्रधानमंत्री और भाजपा अध्यक्ष से मिले योगी आदित्यनाथ

प्रधानमंत्री और भाजपा अध्यक्ष से मिले योगी आदित्यनाथ

प्रधानमंत्री और भाजपा अध्यक्ष से मिले योगी आदित्यनाथ

नई दिल्ली, 08 अगस्त । उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर दिल्ली में राजनीतिक सरगर्मियां तेज होती जा रही हैं। शनिवार मेरठ में कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दिल्ली पहुंचे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके सरकारी आवास पर मुलाकात की। यह मुलाकात करीब एक घंटे से ऊपर चली। आदित्यनाथ ने इसके बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की। योगी ने नितिन नवीन के साथ मुलाकात की तस्वीर भी साझा की।

प्रधानमंत्री मोदी से योगी की मुलाकात को 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा। दिल्ली में भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के साथ मुख्यमंत्री की हुई मुलाकातों के दौरान प्रदेश में सरकार और संगठन के बीच बेहतर समन्वय, आगामी चुनाव की रणनीति तथा केंद्र और राज्य सरकार की विकास योजनाओं को लेकर भी विचार-विमर्श की संभावना जताई जा रही है। राजनीतिक हलकों में मुख्यमंत्री के इस दौरे को आगामी विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा की तैयारियों के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि लगभग दो महीने पहले भी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री और भाजपा अध्यक्ष से मुलाकात की थी।