योग केवल भारतीय समाज को नहीं बल्कि सम्पूर्ण विश्व को जोड़ने वाला एक सांस्कृतिक सेतु है : कुलपति

योग केवल भारतीय समाज को नहीं बल्कि सम्पूर्ण विश्व को जोड़ने वाला एक सांस्कृतिक सेतु है : कुलपति

योग केवल भारतीय समाज को नहीं बल्कि सम्पूर्ण विश्व को जोड़ने वाला एक सांस्कृतिक सेतु है : कुलपति

कानपुर, 19 जून   चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में आयोजित योग संगोष्ठी में कुलपति डॉ. आनंद कुमार सिंह ने कहा कि योग न केवल भारतीय समाज को, बल्कि सम्पूर्ण विश्व को शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य का मार्ग दिखाता है। यह केवल एक व्यायाम प्रणाली नहीं है, बल्कि विश्व को जोड़ने वाला एक सांस्कृतिक सेतु भी है।

गुरुवार को डीन फैकल्टी के सभागार में आयोजित इस संगोष्ठी में, मुख्य वक्ताओं के रूप में कुमारी प्रतिष्ठा योगाचार्य, राहुल यदुवंशी, बिंदु सिंह, बोस्की त्रिवेदी (वरिष्ठ योग प्रशिक्षक), डॉ. अनिल आनंदम और डॉ. रजनीश त्रिपाठी ने अपने व्याख्यान दिए। उन्होंने योग के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला और इसके महत्व को समझाया।

मीडिया प्रभारी डॉ. खलील खान ने बताया कि इस अवसर पर अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. मुनीश कुमार, अधिष्ठाता कृषि डॉक्टर सी एल मौर्य, अधिष्ठाता उद्यान डॉ. वी के त्रिपाठी, अधिष्ठाता फॉरेस्ट्री डॉक्टर कौशल कुमार सहित विश्वविद्यालय के सभी अधिकारी, वैज्ञानिक और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। सभी ने योग के प्रति अपनी रुचि और उत्साह दिखाया। संगोष्ठी का उद्देश्य योग के महत्व को बढ़ावा देना और इसे जन-जन तक पहुंचाना था।