वाराणसी में पारा 40 डिग्री सेल्सियस से कम, विश्वविद्यालय के छात्र- छात्राओं को मिली राहत
वाराणसी में पारा 40 डिग्री सेल्सियस से कम, विश्वविद्यालय के छात्र- छात्राओं को मिली राहत
वाराणसी, 05 मई । वाराणसी में आंधी, तूफान और बारिश होने के बाद पारा 40 डिग्री सेल्सियस से कम 33 से 35 डिग्री तक पहुंचने से विश्वविद्यालय, महाविद्यालय, इंटर कॉलेज के छात्र छात्राओं सहित आम जनमानस को राहत मिली है। मंगलवार को सुहाना मौसम होने के कारण काशी हिन्दू विश्वविद्यालय और महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के छात्र छात्राओं ने कहा कि ज्येष्ठ माह लगने पर सड़क पर पैदल चल नहीं सकते हैं। पैदल चलने के लिए छाता लेना पड़ता है। किंतु आज कल मौसम सामान्य होने और हवा में ठंडक होने के कारण ज्येष्ठ माह तो पता ही नहीं चल रहा। वे सभी सड़क पर आराम से घूम फिर रहे है।
काशी हिन्दू विश्वविद्यालय की छात्रा अनामिका और सीमा ने कहा कि मौसम विभाग ने बारिश की चेतावनी दी थी, जिसके बाद वाराणसी में जमकर बारिश हुई है। बारिश से मौसम के खुशनुमा होने के कारण विश्वविद्यालय का पारा 30 डिग्री तक है। गर्मी से बड़ी राहत है। मौसम विभाग के अनुसार अभी एक सप्ताह तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा।
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के डॉ अमरीश राय ने कहा कि अध्यापकों और छात्राओं में मौसम के अनुकूल होने का बड़ा असर हुआ है। पठन-पाठन में गर्मी के कारण जो समस्याएं थी, वह काम हो गई हैं। कक्षाओं में एक साथ विद्यार्थियों की उपस्थिति मिल रही हैं। अगर कहा जाए तो मौसम के बदलाव से मूड ठीक है।
वही बदलते मौसम को लेकर चिकित्सक डॉक्टर ए. राय ने कहा कि सेहत का ध्यान रखते हुए दुग्ध उत्पादों का ज्यादा से ज्यादा सेवन कीजिए। दुग्ध उत्पादों में भी दही को नमक या हल्की चीनी के साथ खाना सेहत के लिए बहुत ही अच्छा माना जाता है। इसके अलावा तुलसी की चाय, पुदीना की चटनी, सूजी का हलवा, पोहा, दलिया, पकी हुई हरी सब्जियां, खीरा का सलाद सेहत को ठीक रखने के लिए खा सकते हैं।