सियार ने दो बच्चों पर हमला किया,घायल
सियार ने दो बच्चों पर हमला किया,घायल
बहराइच, 05 मई । उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले की देहात कोतवाली इलाके के ग्राम पंचायत बनियाहारी में सियार ने तालाब के पास खेल रहे दो बच्चों पर हमला कर दिया। चीख सुनकर ग्रामीण पहुंचे तो सियार मौके से भाग गया। हमले में घायल बच्चों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है।
पड़ोसी जनपद श्रावस्ती निवासी श्रवण गुप्ता व मुस्कान अपने नाना के यहां घूमने ग्राम पंचायत बनियाहारी में आए थे। मंगलवार को वे घर से कुछ दूर तालाब के पास खेल रहे थे, तभी अचानक सियार ने बच्चों पर हमला बोल दिया। बच्चों की आवाज सुनकर तालाब किनारे मछली का शिकार कर रहे ग्रामीण लाठी डंडे लेकर दौड़े। ग्रामीणों का शोर सुनकर सियार बच्चों को छोड़कर फरार हो गया। फिलहाल बच्चों को मेडिकल कॉलेज में एडमिट कराया गया है,जहां उनका उपचार हो रहा है। घटना की वन विभाग को दी गई है।----------------