मऊ में आपत्तिजनक पाकिस्तानी पोस्ट वायरल करने वाले दो आरोपित गिरफ्तार

मऊ में आपत्तिजनक पाकिस्तानी पोस्ट वायरल करने वाले दो आरोपित गिरफ्तार

मऊ में आपत्तिजनक पाकिस्तानी पोस्ट वायरल करने वाले दो आरोपित गिरफ्तार

मऊ, 27 मई । मऊ पुलिस ने सोशल मीडिया पर पाकिस्तान से संबंधित आपत्तिजनक सामग्री वायरल करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी कार्रवाई की है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। आरोपियों की पहचान अरुण राय निवासी सूडसर थाना कोपागंज और अभिनय राय निवासी फैजुल्लापुर थाना कोपागंज के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों ने थाना कोपागंज क्षेत्र में पुलिस चौकी कुर्ती जाफरपुर के बॉर्डर पर काले रंग से पाकिस्तान के संबंध में आपत्तिजनक शब्द लिखे थे। इसके बाद उन्होंने इस घटना के वीडियो और फोटो बनाकर इसे सोशल मीडिया पर वायरल किया, जिससे क्षेत्र में तनाव फैलने की आशंका थी। पुलिस ने दोनों को 26 मई 2026 की देर रात 11:55 बजे फैजुल्लापुर से हिरासत में लिया।

गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ थाना कोपागंज में विभिन्न धाराओं के साथ आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस टीम ने बताया कि गिरफ्तारी के दौरान सर्वोच्च न्यायालय और मानवाधिकार आयोग द्वारा निर्धारित सभी दिशा-निर्देशों का पालन किया गया। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि प्रमाणों के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

थाना प्रभारी ने बुधवार काे बताया कि सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक व भ्रामक सामग्री प्रसारित कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। वहीं अधिकारियों ने चेतावनी दी कि इस तरह की गतिविधियों को किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कठोर कदम उठाए जाएंगे।