पेड़ पर गिरी आकाशीय बिजली की चपेट में आने से ट्रैक्टर चालक की मौत

पेड़ पर गिरी आकाशीय बिजली की चपेट में आने से ट्रैक्टर चालक की मौत

पेड़ पर गिरी आकाशीय बिजली की चपेट में आने से ट्रैक्टर चालक की मौत

आगरा , 30 अप्रैल । उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में गुरुवार को सुबह अचानक तेज बारिश के दौरान बाह क्षेत्र में चमक गरज के साथ एक पेड़ पर आकाशीय बिजली गिरने से पेड़ के नीचे खड़े एक व्यक्ति की मौत हो गई । पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

आगरा में अधिकांश क्षेत्रों में बृहस्पतिवार को सुबह अचानक मौसम खराब हो गया और तेज बारिश होने लगी, इसी दौरान थाना क्षेत्र बाह अंतर्गत ग्राम राजारामपुर तेज गरज और चमक के साथ बिजली खेत के किनारे खड़े एक पेड़ पर गिर गई पेड़ के नीचे खड़े महेश कुमार (35) पुत्र रामस्वरूप निवासी ग्राम धोबई, बाह आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बिजली गिरने से वृक्ष में भी बड़ी दरार आ गयी। मृतक खेत जोतने के लिए आसपास के गांवों में ट्रैक्टर चलाने का काम करता था। आज सुबह महेश पास के गांव राजारमपुर में ट्रैक्टर चलाने के लिए गए थे कि इसी दौरान मौसम खराब होने और तेज बारिश आने से बचने के लिए पेड़ के नीचे खड़े हो गए थे और दुर्घटना हो गयी।

घटना की सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और पुलिस व प्रशासन को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा भर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।मृतक महेश के परिजनो,उनकी पत्नी भावना और मासूम बच्चों पुत्र आयुष (11) एवं कृष्णा (6) पुत्री दीक्षा (5) का रो रो के बुरा हाल है। पूरे गांव में शोक का माहौल है। सूचना पर थाना बाह से क्राइम इंस्पेक्टर सर्वेश कुमार और नायब तहसीलदार दयाचंद पौरुष के पहुंचने के बाद मृतक का पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया । नायब तहसीलदार दयाचंद पोरुष ने बताया कि आपदा फंड से मृतक के परिजनों को अनुग्रह राशि दिलाने के लिए प्रशासनिक स्तर पर कार्रवाई की जा रही है।