युवक का शव रेलवे ट्रैक के किनारे मिला
युवक का शव रेलवे ट्रैक के किनारे मिला
प्रयागराज, 03 अगस्त । उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित राजा निकदिलपुर गांव के पास सोमवार को रेलवे ट्रैक के किनारे एक युवक का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की।
पुलिस उपायुक्त (गंगानगर) कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि नवाबगंज के ग्राम राजा निक दिल पूर निवासी संदीप गौतम (23) का शव सोमवार को रेलवे ट्रैक पर पाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव कब्जे में लेकर उसकी पहचान कराने बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । परिवार के लोगों का कहना है कि वह रविवार रात लगभग 8 बजे घर से निकला और वापस नहीं लौटा। परिजनों ने दोस्त, रिश्तेदारों के यहां भी पता किया, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली।परिजन उसकी खोजबीन कर रहे थे कि सोमवार भोर में उसका शव रेलवे ट्रैक के किनारे पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
पुलिस कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। फिर भी मृत्यु का स्पष्ट कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
---------------