आजादी के बाद से अब तक का सबसे बेहतरीन केंद्र सरकार का बजट: केशव प्रसाद मौर्य

आजादी के बाद से अब तक का सबसे बेहतरीन केंद्र सरकार का बजट: केशव प्रसाद मौर्य

आजादी के बाद से अब तक का सबसे बेहतरीन केंद्र सरकार का बजट: केशव प्रसाद मौर्य

प्रयागराज, 13 फ़रवरी। आजादी के बाद से अब तक का सबसे बेहतरीन बजट है। गांव से गरीबी मिटाने और शहर को विकसित बनाने वाला बजट है। विकसित भारत में रोजगार पाने वाला नहीं, रोजगार देने वाला यूवा बनेगा। यह बातें शुक्रवार को प्रयागराज जिला पंचायत सभागार में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा(भाजपायुमो) द्वारा आयोजित बजट आधारित युवा संवाद कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कही।

उन्होंने कहा कि बजट पर युवा संवाद सफल कार्यक्रम हुआ है। भाजपा की केंद्र सरकार ने इस बार के बजट में 2047 तक का लक्ष्य रखा है। जिसमें देश को विकसित भारत बनेगा और उत्तर प्रदेश भी विकसित बनेगा। यह जिम्मेदारी देश के युवाओं की होगी। विकसित भारत में देश का युवा रोजगार पाने वाला नहीं, रोजगार देने वाला बनेगा। जिन्हें उद्योगपति बनना है उनके लिए सरकार ने ऐसे युवाओं के लिए कालीन विछाया है। युवाओं को रोजगार करने के लिए सरकार ने शासन एवं प्रशासन को पूरी तरह से उदार बना दिया है। युवाओं को उद्योग शुरू करने के लिए कई अवसर दे रही है।

उपमुख्यमंत्री केशव ने कहा कि पूरे विश्व में सबसे अधिक कहीं निवेश हो रहा है तो वह भारत है और देश में सबसे अधिक उत्तर प्रदेश में निवेश हो रहा है। विश्व के देशों को पता है कि सबसे अधिक वाला देश भारत है और देश में सबसे अधिक जनसंख्या उत्तर प्रदेश में है। जब कोई उद्योग लगाना चाहता है वह पहले अध्ययन करता, उसके बाद ही अपना उद्योग शुरू करता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आत्मनिर्भर भारत का संदेश दिया है। इसका साफ संदेश है कि देश की जनता के द्वारा तैयार और उनका पसीना लगा है। उसी प्रोडक्ट को खरीदना है और उपयोग करना है। उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक पर्यटक आ रहे हैं तो उत्तर प्रदेश में आ रहे हैं। जिसमें सबसे अधिक पर्यटक प्रयागराज में आ रहे हैं। उत्तर प्रदेश में काशी विश्वनाथ धाम, अयोध्या का राम मंदिर और मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि जैसे तीर्थ स्थल उत्तर प्रदेश में है। पर्यटन से रोजगार बढ़ता है।

उपमुख्यमंत्री श्री मौर्य ने कहा कि इस कार्यक्रम को आयोजित करने वाले भाजपा युवा मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष शैलेंद्र मौर्य और जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ बी.के.सिंह, युवा मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री सत्म हिन्दू, पवन पाल, सौरभ सिंह,, उपाध्यक्ष समीर सहित सभी पदाधिकारियों को बधाई देता हूं। इस अवसर पर युवा संवाद कार्यक्रम में मंच पर भाजपा के फाफामऊ विधायक गुरु प्रसाद मौर्य, गंगापार अध्यक्ष निर्मला पासवान, महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, यमुनापार अध्यक्ष राजेश शुक्ला, भाजपा प्रदेश संगठन मंत्री अनामिका चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ बी के सिंह, भाजपा काशी प्रांत के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अवधेश गुप्ता सहित भाजपा के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।