उप्र आबकारी विभाग काे अप्रैल माह में 5,248.06 करोड़ रुपये का राजस्व मिला

उप्र आबकारी विभाग काे अप्रैल माह में 5,248.06 करोड़ रुपये का राजस्व मिला

उप्र आबकारी विभाग काे अप्रैल माह में 5,248.06 करोड़ रुपये का राजस्व मिला

लखनऊ, 06 मई । उत्तर प्रदेश में आबकारी विभाग ने राजस्व वसूली में एक बार फिर नया रिकार्ड बनाया है। आबकारी विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नितिन अग्रवाल ने बुधवार को बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के माह अप्रैल 2026 में पांच हजार 248.06 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। यह अप्रैल 2025 में प्राप्त चार हजार 319.46 करोड़ रुपये के सापेक्ष 21.50 प्रतिशत अर्थात 928.60 करोड़ रुपये अधिक है। यह अप्रैल 2026 के निर्धारित लक्ष्य पांच हजार 200.00 करोड़ रुपये के सापेक्ष 0.92 प्रतिशत अधिक है।

उन्होंने बताया कि अप्रैल 2026 में भी प्रवर्तन कार्रवाई जारी रखते हुए नाै हजार 535 अभियोग दर्ज किए गए। उनमें 2.55 लाख लीटर अवैध मदिरा बरामद की गई। इस दौरान 1,516 व्यक्तियों को गिरफ्तार करते हुए 214 व्यक्तियों को जेल भेजा गया। आठ वाहन को जब्त किए गये।

उल्लेखनीय है कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में मार्च 2026 तक कुल 57 हजार 722.26 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ, जो पिछले वित्तीय वर्ष 2024-25 की समान अवधि में प्राप्त 52 हजार 573.07 करोड़ रुपये के सापेक्ष 9.79 प्रतिशत अर्थात 5,149.19 करोड़ रुपये अधिक है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में मार्च 2026 तक प्रदेश में अवैध शराब के विरुद्ध कुल एक लाख 18 हखार 978 अभियोग दर्ज किए गए। 30.94 लाख लीटर अवैध मदिरा और मादक द्रव्य बरामद किया गया। इस दौरान 21 हजार 446 व्यक्तियों की गिरफ्तारी हुई और 3,967 व्यक्तियों को जेल भेजा गया। अवैध तस्करी में संलिप्त 152 वाहनों को जब्त किया गया।