हर घर तिरंगा अभियान को जन-जन तक पहुंचाने की रणनीति, भाजपा की जिला कार्यशाला संपन्न

- हर घर पर तिरंगा फहराने का लिया संकल्प, कार्यकर्ताओं से अधिकतम जनभागीदारी का आह्वान

हर घर तिरंगा अभियान को जन-जन तक पहुंचाने की रणनीति, भाजपा की जिला कार्यशाला संपन्न

मीरजापुर, 04 अगस्त । भारतीय जनता पार्टी की ओर से मंगलवार काे मीरजापुर के बरौधा कचार स्थित पं. दीनदयालपुरम कॉलोनी के जिला कार्यालय में 'हर घर तिरंगा' अभियान को सफल बनाने के लिए जिला कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सरोज ने की, जबकि मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय रहे।

मुख्य अतिथि कृष्ण बिहारी राय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर शुरू हुआ 'हर घर तिरंगा' अभियान आज राष्ट्रभक्ति का जन-आंदोलन बन चुका है। यह अभियान देशवासियों में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान, गौरव और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रत्येक घर तक तिरंगा पहुंचाने और अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सरोज ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता पूरे उत्साह और समर्पण के साथ अभियान को सफल बनाएगा तथा जिले के प्रत्येक घर पर तिरंगा फहराने के लक्ष्य को पूरा करने के लिए कार्य करेगा। कार्यशाला में अभियान की रूपरेखा, संगठनात्मक तैयारियों और आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई तथा सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री रविशंकर पांडेय ने किया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष हेमंत त्रिपाठी, रविंद्र नारायण सिंह पटेल, गौरव ऊमर, इंद्र कुमार सिंह, बैजनाथ प्रजापति, सुनीता शर्मा, डॉ. सीएल बिंद, स्वामीनाथ सिंह, संध्या पटेल, आलोक कुमार सिंह, चंद्रांशु गोयल, जिला मीडिया प्रभारी भावेश शर्मा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।