पूर्व राज्यमंत्री सुजय त्रिपाठी के घर पहुँचे राजनाथ सिंह
पूर्व राज्यमंत्री सुजय त्रिपाठी के घर पहुँचे राजनाथ सिंह
लखनऊ, 06 जून । रक्षामंत्री व लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह शनिवार को पूर्व राज्यमंत्री सुजय कुमार त्रिपाठी के आवास पर पहुंचकर भेंट की।
इससे पहले रक्षामंत्री ने वरिष्ठ अधिवक्ता प्रशांत सिंह अटल की माताजी के निधनोपरांत उनके आवास पहुंचकर गोलोकवासी पुण्यात्मा को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके अलावा राजनाथ सिंह ने स्व० भगवती शुक्ला की धर्मपत्नी के निधनोपरांत उनके आवास पर पहुंचकर गोलोकवासी पुण्यात्मा को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। रक्षामंत्री सिंह के साथ उप्र के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल, लखनऊ महानगर भाजपा के अध्यक्ष आनंद द्विवेदी और एमएलसी मुकेश शर्मा उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि रक्षा मंत्री शुक्रवार से अपने संसदीय क्षेत्र के दाैरे पर हैं।