संदिग्ध हालत में रेलवे कर्मचारी की मौत

संदिग्ध हालत में रेलवे कर्मचारी की मौत

। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर जिले में अहरौरा थाना क्षेत्र के मादाचक धुरिया के पास एक बंद कमरे में मिले रेलवे कर्मचारी के शव के मामले में पुलिस ने रविवार काे मृतक के भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम भेजकर रिपाेर्ट के इंतजार में है।

क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन शिखा भारती ने बताया कि मृतक की पहचान अशोक कुमार यादव उर्फ डब्बू (26) पुत्र रामसूरत निवासी सरेसर, थाना अलीनगर (चंदौली) के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार वह मुगलसराय में रेलवे ट्रैक निरीक्षण में सहयोगी के रूप में कार्यरत था। शनिवार सुबह वह अपने भाई के साढ़ू कैलाश यादव के यहां दोहरी धुरिया आया था। वहां से यह कहकर निकल गया कि कुछ लोग उसका इंतजार कर रहे हैं। शाम तक संपर्क न होने पर परिजनों ने फोन किया तो उसके शव मिलने की सूचना मिली।

पुलिस के अनुसार, मृतक के शरीर पर किसी प्रकार के चोट के निशान नहीं मिले हैं। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर जांच की है। क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।