प्रयागराज: मार्ग दुर्घटनाओं में महिला समेत दो की माैत

प्रयागराज: मार्ग दुर्घटनाओं में महिला समेत दो की माैत

प्रयागराज: मार्ग दुर्घटनाओं में महिला समेत दो की माैत

प्रयागराज, 12 मई । उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित शंकरगढ़ थाना क्षेत्र में मंगलवार को दो स्थानों पर हुए सड़क हादसे में महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस उपायुक्त (यमुनानगर) विवेक चन्द्र यादव ने बताया कि पहली घटना में ट्रक से दबकर एक महिला की मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर उसकी पहचान कराया। हादसे में मृत महिला की पहचान शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के गाढ़ा कटरा गांव निवासी सूरज कली (60) पत्नी श्यामलाल के रूप में हुई है। घटना की खबर मिलते ही महिला के परिजन भी मौके पर पहुंचे हैं। पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

इसी तरह ट्रैक्टर की टक्कर लगने से शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के टकटई गांव निवासी रामलाल (55) की मौत हुई है। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस टीम ने दोनों के परिवार से तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई कर रही है।