मोदी, बिरला, राजनाथ ने गडकरी को दी जन्मदिन की बधाई

मोदी, बिरला, राजनाथ ने गडकरी को दी जन्मदिन की बधाई

मोदी, बिरला, राजनाथ ने गडकरी को दी जन्मदिन की बधाई

नई दिल्ली, 27 मई । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई नेताओं ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को जन्मदिन पर बधाई देते हुए राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान की सराहना की।

प्रधानमंत्री ने एक्स पोस्ट में कहा कि गडकरी भारत को आधुनिक बुनियादी ढांचा और बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करने के प्रयासों में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने उनके दीर्घ और स्वस्थ जीवन की कामना की।

लोकसभा अध्यक्ष बिरला ने गडकरी को जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य और मंगलमय जीवन की कामना की।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गडकरी को “गतिशील सहयोगी” बताते हुए कहा कि वह देश में विश्वस्तरीय सड़क अवसंरचना के निर्माण के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं।

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि सड़क निर्माण, आधुनिक कनेक्टिविटी और एक्सप्रेसवे नेटवर्क के विस्तार में गडकरी के नेतृत्व ने भारत की विकास यात्रा को नई गति दी है। उन्होंने ‘विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करने में उनके योगदान को महत्वपूर्ण बताया।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य और राष्ट्रसेवा में निरंतर सफलता की कामना की।

आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गडकरी को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके सुखद एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली के विकास, कनेक्टिविटी और प्रगति में गडकरी का सहयोग और मार्गदर्शन प्रेरणादायी रहा है। उन्होंने उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।