लखनऊ पुलिस की सर्विलांस सेल ने खाेए 101 माेबाइल खाेज निकाले

लखनऊ पुलिस की सर्विलांस सेल ने खाेए 101 माेबाइल खाेज निकाले

लखनऊ पुलिस की सर्विलांस सेल ने खाेए 101 माेबाइल खाेज निकाले

लखनऊ, 11 मई। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पुलिस उपायुक्त उत्तरी जोन कमिश्ररेट की सर्विलांस सेल ने सोमवार को खोए 101 मोबाइल फोन बरामद कर उनके स्वामियों को सौंप दिए। करीब 21 लाख रुपये कीमत के मोबाइल वापस मिलने पर स्वामियों ने पुलिस कमिश्नरेट का अभार प्रकट किया।

पुलिस उपायुक्त (उत्तरी) गोपाल कृष्ण चौधरी ने विभिन्न कंपनियों के बरामद मोबाइल उनके स्वामियों को सौंपे। खोया हुआ मोबाइल मिलने पर लोगों ने पुलिस टीम का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि जब उनका मोबाइल खोया था, तो वह यह उम्मीद खो चुके थे कि अब उन्हें उनका मोबाइल फोन मिल पाएगा। मोबाइल में में जरूरी दस्तावेज, बैंकिंग जानकारी, फोटो और निजी डाटा मौजूद था, जिसके वापस मिलने की उम्मीद लगभग खत्म हो चुकी थी। लेकिन लखनऊ पुलिस कमिश्ररेट के कुशल कार्य के चलते आज उन्हें उनका खोया हुआ मोबाइल मिल पाया। वह लखनऊ पुलिस की जितनी भी प्रशंसा करे वो कम हैं।

पुलिस उपायुक्त (उत्तरी) ने बताया कि सर्विलांस टीम ने एक विशेष अभियान चलाकर 101 गुम और चोरी हुए मोबाइल रिकवर किए हैं। इस अभियान से न केवल लोगों को उनके मोबाइल लौटाए गए हैं, बल्कि उनके महत्वपूर्ण डाटा और मानसिक शांति की भी सुरक्षा सुनिश्चित हुई है।