कानपुर -सागर नेशनल हाईवे 34 के लिए एसपीएम ने शुरू की बड़ी पहल

कानपुर -सागर नेशनल हाईवे 34 के लिए एसपीएम ने शुरू की बड़ी पहल

कानपुर -सागर नेशनल हाईवे 34 के लिए एसपीएम ने शुरू की बड़ी पहल

संवैधानिक तरीके से साध्वी निरंजन ज्योति को समाजसेवियों ने दिया ज्ञापनहमीरपुर, 28 मई । उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में खूनी हाईवे को लेकर एसपीएम ने अब बड़ी पहल शुरू की है! भाजपा के तमाम पदाधिकारियों ने गुरुवार को अखण्ड परमधाम आश्रम मुक्तानगर में जाकर राष्ट्रीय अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग आयोग एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री भारत सरकार साध्वी निरंजन ज्योति से भेंट कर ज्ञापन सौंपा है |

ज्ञापन में मांग की गई कि केन्द्रीय मंत्री सड़क परिवहन भारत सरकार नितिन गडकरी से मिल कर जल्द ही एनएच -34 के चौड़ीकरण हाइवे को पास कर बजट पेश करें | इस अवसर पर एसपीएम की इस मुहिम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष शिवेन्द्र सिंह शिवाजी, भाजपा मण्डल अध्यक्ष रणबीर सिंह लाला, वरिष्ठ समाजसेवी देव सिंह, अमन धुरिया सुमेरपुर अशोक निषाद गुरु , प्रकाश निगम, जिला महामंत्री पिछड़ा मोर्चा भानू निषाद , बुन्देलखण्ड नव निर्माण सेना प्रमुख विनय तिवारी ,अमन धुरिया उपस्थित रहे |

बता दें कि खूनी हाईवे पर लगातार हो रहे हादसाें काे लेकर बड़ी संख्या मे महिलाओं और पुरुषों ने जिलाधिकारी के चेंबर के बाहर हंगामा किया था। महिलाओं ने चूड़ियां तोड़कर फेंकी थीं। हंगामे के बाद जिलाधिकारी के निर्देश पर पचास से ज्यादा लोगों पर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया जा चुका है।