ट्विशा शर्मा मौत मामले में एम्स पहुंची सीबीआई, पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों से की पूछताछ

ट्विशा शर्मा मौत मामले में एम्स पहुंची सीबीआई, पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों से की पूछताछ

ट्विशा शर्मा मौत मामले में एम्स पहुंची सीबीआई, पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों से की पूछताछ

भोपाल, 23 जून  मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में जांच तेज करते हुए दिल्ली से आई केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की टीम मंगलवार को एम्स भोपाल पहुंची।

टीम ने करीब दो घंटे तक अस्पताल परिसर में रहकर पूरे घटनाक्रम की बारीकी से पड़ताल की और संबंधित डॉक्टरों व स्टाफ से पूछताछ की। इसके अलावा हर तरह के मेडिकल एंगल पर डॉक्टर्स से बातचीत भी की।

जानकारी के अनुसार, सीबीआई अधिकारियों ने टीम ने ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ से पूछताछ करते हुए यह जानने की कोशिश की कि मरीज को किस हालत में लाया गया। इसके साथ ही सीबीआई ने पोस्टमॉर्टम से जुड़े डॉक्टरों से भी विस्तार से चर्चा की। अधिकारियों ने पोस्टमॉर्टम प्रक्रिया, रिपोर्ट तैयार करने के आधार और उससे जुड़े तकनीकी पहलुओं को लेकर सवाल-जवाब किए।