वाराणसी में मन की बात कार्यक्रम को जनप्रतिनिधियों ने कार्यकर्ताओं के साथ सुना

वाराणसी में मन की बात कार्यक्रम को जनप्रतिनिधियों ने कार्यकर्ताओं के साथ सुना

वाराणसी में मन की बात कार्यक्रम को जनप्रतिनिधियों ने कार्यकर्ताओं के साथ सुना

वाराणसी, 25 जनवरी । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में मन की बात कार्यक्रम को रविवार काे एक बार फिर से पूरे उत्साह के साथ लोगों ने सुना। अपने-अपने क्षेत्र के लोगों के साथ जनप्रतिनिधियों ने भी मन की बात कार्यक्रम में भागीदारी किया।

वाराणसी कैंट से विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने सरायनन्दन वार्ड के बूथ संख्या 188, 189 और 190 पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात सुनी। वाराणसी उत्तरी से विधायक एवं राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार रविंद्र जायसवाल ने अपने कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात के 130वें एपिसोड को सुना। वाराणसी दक्षिणी से विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी ने भी कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात को सुना।

भाजपा के जिलाध्यक्ष एवं एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा ने रोहनिया विधानसभा के कर्दमेश्वर मंडल के शक्ति केन्द्र डोमरी बूथ संख्या 383 पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के "मन की बात" के कार्यक्रम को कार्यकर्ताओं के साथ सुना। एमएलसी धर्मेंद्र राय ने अपने कार्यालय पर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात सुनने के बाद प्रधानमंत्री के विचाराें पर चर्चा की।