प्रतापगढ़ में पुलिस अधीक्षक ने की बड़ी कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक सहित दो निरीक्षक निलंबित 29 का स्थानांतरण
प्रतापगढ़ में पुलिस अधीक्षक ने की बड़ी कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक सहित दो निरीक्षक निलंबित 29 का स्थानांतरण
प्रतापगढ़, 28 जुलाई । प्रतापगढ़ जिले में पुलिस विभाग में बहुत बड़ा फेरबदल पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अनिल कुमार ने किया है। उन्होंने एक प्राभारी निरीक्षक सहित दो उप निरीक्षक को निलंबित करने के साथ ही 29 उप निरीक्षकों का स्थानांतरण एक क्षेत्र से दूसरे क्षेत्र में सोमवार को सुबह कर दिया।
प्रभारी निरीक्षक पट्टी पंकज कुमार राय, उप निरीक्षक बैकुण्ठ नाथ पाण्डेय और सन्तोष कुमार पासवान को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। क्षेत्राधिकारी पट्टी की जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्य सरकार में लापरवाही, शिथिलिता बरते जाने पर पुलिस अधीक्षक द्वारा तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।
ये हुए स्थानांतरित
उप निरीक्षक अरुण कुमार सिंह एसएसआई थाना लीलापुर से एसएसआई थाना लालगंज, एहसानुलहक खां बेलखरी पूरेलाल थाना कोतवाली देहात से एसएसआई थाना लीलापुर,जयकिशुन थाना अन्तू से चौकी प्रभारी बेलखरी पूरेलाल थाना कोतवाली देहात,अवधेश सिंह यादव पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी कटरा थाना कोतवाली देहात, विजय कुमार त्रिवेदी पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी मदाफरपुर थाना कोहड़ौर, गौरव त्रिवेदी पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी कस्बा थाना पट्टी ,अनिल कुमार सिंह पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी सुलतानपुर थाना रानीगंज,हरेंद्र सिंह चौकी छितपालगढ़ थाना देल्हूपुर से थाना लीलापुर, रमेश तिवारी पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी छितपालगढ़ थाना देल्हूपुर, उपदेश कुमार पुलिस लाइन से चौकी सैफाबाद थाना आसपुर देवसरा, कामता प्रसाद पुलिस लाइन से चौकी जामताली थाना रानीगंज, देवी दयाल वर्मा पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी कमासिन थाना बाघराय,दीपक कुमार यादव चौकी प्रभारी कस्बा थाना लालगंज से चौकी प्रभारी बाबूगंज थाना लीलापुर, पंकज कुमार सिंह पुलिस लाइन से थाना कोतवाली देहात, तौकिर अहमद खां पुलिस लाइन से थाना कोतवाली नगर,सतीश कुमार पुलिस लाइन से थाना कोतवाली नगर, सनद कुमार तिवारी पुलिस लाइन से थाना कोतवाली देहात, रियाज अहमद पुलिस लाइन से थाना जेठवारा,जज्ञेश कुमार पुलिस लाइन से थाना सांगीपुर,मो० अजहर खां पुलिस लाइन से थाना लालगंज, सरनाम सिंह पुलिस लाइन से चौकी,मुजाही थाना पट्टी।
, जगदेव सिंह पुलिस लाइन से थाना अन्तू, अशोक कुमार सिंह पुलिस लाइन से थाना बाघराय, कृष्णदेव राय पुलिस लाइन से थाना हथिगवां,मुन्ना सिंह यादव पुलिस लाइन से थाना संग्रामगढ़,
राजीव कुमार शुक्ला पुलिस लाइन से थाना बाघराय,अकील अहमद पुलिस लाइन से थाना नवाबगंज।मनोज कुमार तोमर पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी ढकवा थाना आसपुर देवसरा श्रीमती कंचन लता पुलिस लाइन से थाना कोतवाली नगर का स्थानांतरण किया गया है।