दहेज हत्या मामले में पति एवं सास गिरफ्तार

दहेज हत्या मामले में पति एवं सास गिरफ्तार

दहेज हत्या मामले में पति एवं सास गिरफ्तार

प्रयागराज, 11 फ़रवरी । उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित फूलपुर थाने की पुलिस टीम ने बुधवार को दहेज हत्या मामले के आरोपित मृतका के पति और सास को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने दोनों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया। यह जानकारी बुधवार को सहायक पुलिस आयुक्त फूलपुर विवेक यादव ने दी।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों में प्रयागराज के फूलपुर थाना क्षेत्र के चक अब्दुल करीम उर्फ भुलई बाबूगंज गांव निवासी रमेश कुमार पाल पुत्र मोहन लाल पाल और इसकी मां समला देवी पत्नी मोहन लाल पाल हैं।

उल्लेखनीय है कि जौनपुर जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र के किशुनदास का पूरा गांव निवासी विजय शंकर ने फूलपुर थाने में तहरीर देकर सूचना दिया कि उसकी बेटी प्रतिभा पाल को उसके पति रमेश कुमार पाल, सांस हमला देवी सहित ससुराल के लोग दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। जिससे परेशान होकर आत्महत्या करने के लिए मजबूर हो गई। पुलिस टीम ने इस सम्बंध में दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही थी। जांच के दौरान पति एवं सास को गिरफ्तार किया और विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया।