प्रयागराज में खड़े ट्रक में पिकअप भिड़ने से चालक की मौत

प्रयागराज में खड़े ट्रक में पिकअप भिड़ने से चालक की मौत

प्रयागराज में खड़े ट्रक में पिकअप भिड़ने से चालक की मौत

प्रयागराज, 02 जुलाई (। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित मऊआइमा थाना में रामनगर गंसियारी गांव के समीप गुरुवार को ट्रक में पीछे से आ रहे मालवाहक पिकअप भिड़ने से ड्राइवर की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की।

पुलिस उपायुक्त गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि हादसे में प्रतापगढ़ जिले के नगर कोतवाली के जोगापुर निवासी अर्जुन मौर्य (49) की मौत हुई है। हादसे के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक अर्जुन मौर्य पिकअप का ड्राइवर था। वह पिकअप से प्रयागराज से प्रतापगढ़ की ओर जा रहा था। रास्ते में मऊआइमा थाना क्षेत्र के रामनगर गंसियारी गांव के सामने खड़े ट्रक में पीछे से अचानक पिकअप जा घुसा। हादसे पिकअप का अगला हिस्सा घुस कर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। केबिन में फंसे चालक अर्जुन मौर्य की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की और वाहनों का आवागमन शुरू करा दिया। पुलिस ने हादसे की सूचना परिवार को देने के साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।