प्रदेशभर में आज मनरेगा बचाओ पदयात्रा निकाल रही कांग्रेस
प्रदेशभर में आज मनरेगा बचाओ पदयात्रा निकाल रही कांग्रेस
लखनऊ, 13 फरवरी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आवाहन पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से आज प्रदेशभर में मनरेगा बचाओ पदयात्रा निकाल रही है। प्रदेश के विभिन्न जनपदों में पार्टी के वरिष्ठ नेता पदयात्रा में शामिल होंगे। वहीं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय लखनऊ में काकोरी शहीद स्मारक पहुंच कर वीर शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर पदयात्रा की शुरूआत करेंगे।
कांग्रेस विधायक आराधना मिश्रा मोना ने शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि मनरेगा कभी समाप्त नहीं हो सकती। ग्रामीण क्षेत्रों के मजदूरों के आर्थिक और सामाजिक हक की इस लड़ाई को हम अंतिम समय तक लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता पूरी तरह प्रतिबद्ध है कि केन्द्र की मोदी सरकार के इस संवेदनहीनता एवं जनविरोधी नीति के खिलाफ सड़क से सदन तक लड़ाई लड़कर योजना को बहाल करायेंगे।