प्रयागराज में पेड़ में फंदे से लटका मिला बारहवीं का छात्र
प्रयागराज में पेड़ में फंदे से लटका मिला बारहवीं का छात्र
प्रयागराज, 02 जुलाई । उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में नैनी थाना क्षेत्र के महेवा पश्चिम पट्टी मोहल्ले में गुरुवार को घर के पास एक पेड़ से बारहवीं के छात्र का शव फंदे से लटका पाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। फिर भी मृत्यु का स्पष्ट कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
सहायक पुलिस आयुक्त करछना सुनील कुमार सिंह ने बताया कि बलिया जनपद के बैरिया थाना क्षेत्र के पाई छपरा गांव निवासी निवासी अरुण निषाद (17) पुत्र राजू चौधरी अपने परिवार के साथ नैनी कोतवाली क्षेत्र के महेवा पश्चिम पट्टी में रहता था। गुरूवार भोर में परिवार के लोगों ने सूचना दी दिया कि अरुण घर के पास स्थित एक पेड़ में फंदे से लटका पाया गया। इस सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की। परिवार के लोगों का कहना है कि वह घर में गुरुवार रात सोया था और चुपचाप कब निकला पता नहीं चल पाया। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, फिर भी मृत्यु का स्पष्ट कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया जाएगा।