मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने प्रदेश वासियों को दीं भाई दूज पर्व की शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने प्रदेश वासियों को दीं भाई दूज पर्व की शुभकामनाएं
जयपुर, 23 अक्टूबर । मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने प्रदेश वासियों को भाई दूज पर्व की शुभकामनाएं दी हैं।
मुख्यमंत्री शर्मा ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स के जरिये समस्त प्रदेशवासियों को भाई-बहन के अटूट स्नेह, विश्वास और समर्पण के प्रतीक पर्व ‘भाई दूज’ की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने लिखा, ईश्वर से प्रार्थना है कि यह शुभ पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली का संचार करे तथा समाज में सौहार्द, अपनत्व और एकता की भावना को प्रगाढ़ बनाए।