महाराष्ट्र के अम्बेनाली घाट में कार खाई में गिरी, आठ की मौत

महाराष्ट्र के अम्बेनाली घाट में कार खाई में गिरी, आठ की मौत

महाराष्ट्र के अम्बेनाली घाट में कार खाई में गिरी, आठ की मौत

मुंबई, 25 मई । महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में महाबलेश्वर-पोलादपुर रोड पर अम्बेनाली घाट इलाके में बीती रात एक कार 900 फुट गहरी खाई में गिर गई, जिससे आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। राहत और बचाव टीम ने सोमवार को सुबह से अब तक पांच शव बरामद कर खाई से निकाल लिया गया है। अभी मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है।

इस घटना की छानबीन कर रही हाइवे पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सातारा जिले के रहने वाले आठ लोग पिकनिक के लिए शनिवार को रत्नागिरी जिले के दापोली में आए थे। यह सभी लोग रविवार को देर रात दापोली से सातारा की ओर कार से लौट रहे थे। जब उनकी कार अम्बेनाली घाट पर पहुंची ही थी कि अचानक चालक का नियंत्रण कार से हट गया और कार करीब ८०० फीट गहरी खाई में गिर गई।

कार में सफर कर रहे युवक जब घर नहीं पहुंचे तो घर वालों ने हाइवे पुलिस से संपर्क किया और मोबाइल ट्रैक करने से पता चला कि उनकी कार खाड़ी में गिर गई है। इसके बाद रविवार को भाेर से बचाव अभियान शुरू कर दिया। महाबलेश्वर ट्रेकर्स और प्रतापगढ़ सर्च एंड रेस्क्यू टीम भी बचाव कार्यों में शामिल हो गईं। अब तक खाई से पांच पीडि़तों के शव बरामद किए जा चुके हैं। मृतकों की पहचान महेश अनिल पवार (25), आदित्य अशोक सालुंखे (21), रितेश राजेंद्र लोखंडे (25), सुहास जितेंद्र लोखंडे (20), ऐश समीर चव्हाण (18), उत्कर्ष आनंद शिंगटे (21), अनिल अभिमन्यु शिंगटे (25) और नितिन किसान नाइकोंडे (35) के रूप में हुई है। मौके पर अभी भी राहत और बचाव कार्य जारी है।