मीरजापुर में शराब तस्करों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बिहार के दो आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद
मीरजापुर में शराब तस्करों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बिहार के दो आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद
हि.स.)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) सोमेन वर्मा के निर्देशन में मादक पदार्थों के खिलाफ चल रहे अभियान में मड़िहान पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने अंतरराज्यीय शराब तस्करी में शामिल दो शातिर अपराधियों को धर दबोचा है और उनके कब्जे से अवैध अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप बरामद की है।
मीरजापुर, 26 जून (मंगलवार को मड़िहान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि कुछ लोग अवैध शराब लेकर आने वाले हैं। इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने ग्राम दांती स्थित गिरी ढाबा के पास चेकिंग अभियान शुरू किया। चेकिंग के दौरान पुलिस को दो संदिग्ध व्यक्ति दिखे, जिन्हें रोककर पूछताछ की गई। पूछताछ में संतोषजनक जवाब न मिलने पर पुलिस ने उनकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उनके पास मौजूद दो ट्रॉली बैग और दो पिट्ठू बैग से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद हुई।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान आकाश कुमार पुत्र राजनीति शाह, निवासी मंसूर चक, थाना मंसूर चक और रंजन कुमार पुत्र दिनेश यादव, निवासी बेबीपुर, थाना काको, जनपद जहानाबाद (बिहार) के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके कब्जे से 8 PM और ऑफिसर्स चॉइस ब्रांड की कुल 480 टेट्रा पैक (प्रत्येक 180 एमएल) शराब बरामद की है। बरामद शराब की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है।
इस संबंध में थाना मड़िहान में आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने पुलिस को बताया कि बिहार में शराब पर प्रतिबंध लगा हुआ है, जिसके कारण वहां शराब की भारी मांग है। वे उत्तर प्रदेश से शराब लाकर बिहार में ऊंचे दामों पर बेचते हैं और इस अवैध कारोबार से मोटी कमाई करते हैं। इस अवैध कमाई से वे ऐशो-आराम की जिंदगी जी रहे थे। पुलिस अब इस मामले में आगे की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस गिरोह में और कौन-कौन शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि शराब तस्करों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।