इलाहाबाद विश्वविद्यालय : प्रो. संदीप आनंद होंगे मनोविज्ञान विभाग के अध्यक्ष
इलाहाबाद विश्वविद्यालय : प्रो. संदीप आनंद होंगे मनोविज्ञान विभाग के अध्यक्ष
प्रयागराज, 06 मई। इलाहाबाद विश्वविद्यालय प्रयागराज में प्रो. संदीप आनंद को मनोविज्ञान विभाग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। कुलपति प्रो. संगीता श्रीवास्तव के अनुमोदन के बाद कुलसचिव प्रो. आशीष खरे ने नियुक्ति संबंधी आदेश जारी कर दिए हैं। इविवि की जनसंपर्क अधिकारी प्रो. जया कपूर ने बुधवार को बताया कि प्रो. संदीप 17 मई को वर्तमान विभागाध्यक्ष प्रो. चंद्राशु सिन्हा से कार्यभार प्राप्त करेंगे। उनका कार्यकाल दो वर्षों का रहेगा। प्रो. संदीप आनंद वर्तमान में मनोविज्ञान विभाग के साथ ही इविवि के मेडिकल सेल के प्रभारी भी हैं।
प्रो. सिद्धार्थ शंकर दास होंगे पृथ्वी और गृह विज्ञान विभाग के अध्यक्ष प्रो जया कपूर ने बताया कि इसी प्रकार प्रो. सिद्धार्थ शंकर दास को इलाहाबाद विश्वविद्यालय में पृथ्वी और ग्रह विज्ञान विभाग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। कुलपति प्रो. संगीता श्रीवास्तव के अनुमोदन के बाद कुलसचिव प्रो. आशीष खरे ने प्रो. सिद्धार्थ शंकर दास के नियुक्ति संबंधी आदेश जारी कर दिए हैं। उन्होंने बताया कि प्रो.सिद्धार्थ शंकर दास 15 मई को वर्तमान विभागाध्यक्ष प्रो. अजय कुमार राय से कार्यभार प्राप्त करेंगे। उनका कार्यकाल दो वर्षों का रहेगा।
प्रो. आलोक प्रसाद होंगे मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास विभाग के अध्यक्ष पीआरओ ने आगे बताया कि इसी क्रम में प्रो. आलोक प्रसाद को इलाहाबाद विश्वविद्यालय में मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास विभाग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। प्रो. आलोक प्रसाद 13 मई को वर्तमान विभागाध्यक्ष प्रो. संजय श्रीवास्तव से कार्यभार ग्रहण करेंगे। उनका कार्यकाल दो वर्षों का रहेगा।