एयर कंडीशनर मैकेनिक की हत्या कर शव को नहर किनारे फेंका

एयर कंडीशनर मैकेनिक की हत्या कर शव को नहर किनारे फेंका

एयर कंडीशनर मैकेनिक की हत्या कर शव को नहर किनारे फेंका

नोएडा, 12 जून । दनकौर के ग्राम दौला राजापुर गांव के रहने वाले एक 25 वर्षीय युवक के सिर पर भारी वस्तु से हमला कर अज्ञात लोगों ने उसकी हत्या कर दी। उसका शव थाना कासना क्षेत्र में नहर किनारे मिला है। इस मामले में मृतक के परिजनों ने थाना कासना में अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।

थाना कासना के प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार शुक्ला ने बताया कि मोहम्मद हुजैन पुत्र मुजम्मिल निवासी ग्राम दौला रजापुर उम्र 25 वर्ष का लहूलुहान शव शुक्रवार को थाना कासना क्षेत्र में नहर किनारे पड़ा मिला है। प्रथम दृष्ट्या ऐसा प्रतीत हो रहा है कि उसके सिर में भारी वस्तु से हमला कर गहरी चोट पहुंचाई गई है, जिसकी वजह से उसकी मौत हुई है। उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों के अनुसार वह एयर कंडीशन बनाने का काम करता था। वह शुक्रवार को घर से निकला था। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक परिजनों ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करवाया है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।