बिजनौर के नजीबाबाद ब्लॉक परिसर में आधार सेवा केंद्र खुला

बिजनौर के नजीबाबाद ब्लॉक परिसर में आधार सेवा केंद्र खुला

बिजनौर के नजीबाबाद ब्लॉक परिसर में आधार सेवा केंद्र खुला

बिजनौर 02 अगस्त । उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में नजीबाबाद के ब्लॉक परिसर में शनिवार को आधार सेवा केन्द्र खुल गया है। अब आधार कार्ड बनवाने के लिए लोगों काे डाक घर और बैंकों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।

जनता की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए यह केंद्र खोला गया है। इसका उद्घाटन ब्लॉक प्रमुख तपराज सिंह देशवाल, बीडीओ दीपक कुमार तेवतिया एवं अर्थ एवं संख्या अधिकारी धर्मवीर सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया है।

इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि नजीबाबाद ब्लॉक परिसर में सीएससी आधार सेवा केन्द्र खुलने से क्षेत्र की जनता काे आधार कार्ड बनवाने व अपडेट कराने में राहत मिलेगी। बीडीओ ने कहा कि केंद्र पर आधार कार्ड के मोबाइल नंबर और पता चेंज करवाने के लिए पचास रुपये शुल्क लिया जाएगा।

इस अवसर पर राकेश कुमार एडीओ पंचायत, ब्रजराज सिंह एडवोकेट, बलविंदर सिंह ग्राम प्रधान मेदूवाला, स्वेत पंवार, सिद्धार्थ त्यागी, सीएससी मैनेजर, सचिन कुमार, नसीम अहमद, महेन्द्र कुमार, जिला प्रबंधक सीएससी, मो. दानिश एवं ग्राम पंचायत सचिव उपस्थित रहे।---------------