दो मोटरसाइकिलों की भिड़ंत में एक युवक की मौत
दो मोटरसाइकिलों की भिड़ंत में एक युवक की मौत
प्रयागराज, 11 मई । उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित मांडा थाना क्षेत्र में रविवार देर रात दो मोटरसाइकिलों की भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की।
पुलिस उपायुक्त यमुनानगर विवेक चन्द्र यादव ने बताया कि हादसे में मांडा थाना क्षेत्र के दलईपुर गांव निवासी रामराज (22 ) पुत्र राकेश कुमार की मौत हुई है। घटना के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि परिवार के लोगों ने बताया कि रामराज मोटरसाइकिल से शादी कार्ड लेकर बांटने निकला था। रास्ते में रविवार रात लगभग 12 से उसकी मोटरसाइकिल अचानक सामने से आ रही मोटरसाइकिल से भिड़ गई और उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिवार के लोग पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।