प्रयागराज में सड़क पार करते समय कारोबारी युवक की ट्रक के नीचे दबकर हुई मौत

प्रयागराज में सड़क पार करते समय कारोबारी युवक की ट्रक के नीचे दबकर हुई मौत

प्रयागराज में सड़क पार करते समय कारोबारी युवक की ट्रक के नीचे दबकर हुई मौत

प्रयागराज, 09 मई। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित सराय इनायत थाना क्षेत्र के हनुमानगंज बाजार के पास शनिवार को ट्रक के नीचे दबकर युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की।

पुलिस उपायुक्त गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि हादसे में उतरांव थाना क्षेत्र के चिखड़ी गांव निवासी सतीश भारतिया (22) की मौत हुई है। वह हनुमानगंज बाजार में तरबूज की दुकान लगाया हुआ था। शनिवार सुबह सड़क पार करते समय उसे एक ट्रक ने कुचला दिया। हादसे में सतीश भारतिया की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक के परिवार से तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पंचनामा कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद फरार ट्रक की तलाश की जा रही है