रानी अवंती बाई लोधी ने मातृभूमि के लिये अपना सर्वस्व न्योछावर किया : डॉ. मानसिंह यादव

रानी अवंती बाई लोधी ने मातृभूमि के लिये अपना सर्वस्व न्योछावर किया : डॉ. मानसिंह यादव

रानी अवंती बाई लोधी ने मातृभूमि के लिये अपना सर्वस्व न्योछावर किया : डॉ. मानसिंह यादव


प्रयागराज, 16 अगस्त । रानी अवंती बाई लोधी ने 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में अदम्य साहस और वीरता का परिचय देते हुए अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ संघर्ष किया। उन्होंने मातृभूमि की स्वतंत्रता और सम्मान के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उनका जीवन देशभक्ति, स्वाभिमान और संघर्ष की प्रेरणा देता है।

यह बात समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय, जार्ज टाउन में रविवार को आयोजित रानी अवंती बाई लोधी की जयंती पर श्रद्धांजलि सभा के दौरान मुख्य वक्ता एमएलसी डॉ. मानसिंह यादव ने कही। उन्होंने कहा कि रानी अवंती बाई लोधी का योगदान भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के इतिहास में महत्वपूर्ण है। उन्होंने अंग्रेजी शासन के खिलाफ साहसपूर्वक संघर्ष किया और देश की स्वतंत्रता के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। उनके त्याग और वीरता से आज की पीढ़ी को प्रेरणा लेनी चाहिए। कार्यक्रम में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने रानी अवंती बाई लोधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। जिलाध्यक्ष अनिल यादव ने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन के महानायकों और वीरांगनाओं के योगदान को नई पीढ़ी तक पहुंचाना सभी की जिम्मेदारी है। समाजवादी पार्टी सामाजिक न्याय, समानता और लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए उनके संघर्ष से प्रेरणा लेती है। उन्होंने कहा कि रानी अवंती बाई लोधी का जीवन समाज को देशहित में समर्पण और संघर्ष का संदेश देता है। उनके आदर्शों को अपनाकर समाज और देश को मजबूत बनाया जा सकता है।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अनिल यादव, एमएलसी डॉ. मानसिंह यादव, दान बहादुर मधुर, नाटे चौधरी, शांति प्रकाश पटेल, दूध नाथ पटेल, तारिक सईद अज्जू, रवि मिश्रा, अवधेश यादव, आरएन यादव, सुरेश यादव, संगम लाल मौर्य, खिन्नी लाल पासी, जगदीश यादव, सचिन श्रीवास्तव, मकबूल हासमी सहित पार्टी के पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने रानी अवंती बाई लोधी के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।