प्रयागराज में नाले से युवती का शव बरामद, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस
22 वर्षीय युवती की नहीं हुई पहचान, पुलिस जांच में जुटी
प्रयागराज, 13 जून । उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित कौंधियारा थाना क्षेत्र के पास मिश्रा बांध के पास शनिवार को एक युवती का शव नाले में पाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम भी पहुंची। पुलिस कहना है कि अब तक युवती की शिनाख्त नहीं हो पाई है। उसकी मौत का स्पष्ट कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
पुलिस उपायुक्त यमुनानगर विवेक चन्द्र यादव ने बताया कि जिले के कौंधियारा थाने में पुलिस को सूचना मिली कि शनिवार दोपहर कौंधियारा थाना क्षेत्र के मिश्रा बांध के पास नाले में एक 22 वर्षीय युवती का शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई। इस सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। युवती की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। उसकी पहचान के लिए पुलिस की टीमें लगातार प्रयास कर रही है। मृत्यु का स्पष्ट कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया जाएगा।