प्रयागराज: घर में बिजली का बोर्ड ठीक करते समय करंट की चपेट में आए बुजुर्ग, मौत

करंट लगने से 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, परिवार में मचा कोहराम

प्रयागराज: घर में बिजली का बोर्ड ठीक करते समय करंट की चपेट में आए बुजुर्ग, मौत

प्रयागराज, 29 अप्रैल । उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के चंद्रभानपुर गांव में बुधवार को घर के अन्दर करंट लगने से एक वृद्ध की जान चली गई। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की।

पुलिस उपायुक्त नगर मनीष कुमार शांडिल्य ने बताया कि एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के चंद्रभानपुर गांव निवासी अमरपाल (70) बुधवार को घर के अन्दर बोर्ड बना रहा था। इस दौरान वह करंट की चपेट में आ गया। परिजन किसी तरह उसे करंट से बचाकर इलाज के लिए अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवार की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को पाेस्टमार्टम भेजकर आगे कार्रवाई शुरू कर दी।