समाज को समानता और समरसता की राह दिखाते हैं संत रविदास के विचार : मनोज जायसवाल
समाज को समानता और समरसता की राह दिखाते हैं संत रविदास के विचार : मनोज जायसवाल
मीरजापुर, 18 अगस्त । संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के अवसर पर मंगलवार को रुखड़घाट वार्ड स्थित लोहिया तालाब में नगर पश्चिमी मंडल की ओर से कलश वंदन यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा नेता मनोज जायसवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने संत रविदास के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके आदर्शों को नमन किया और श्रद्धालुओं एवं कार्यकर्ताओं को जयंती की शुभकामनाएं दीं।
मनोज जायसवाल ने कहा कि संत रविदास के विचार आज भी समाज को समरसता, समानता और मानवता का संदेश देते हैं। उनका प्रसिद्ध संदेश ‘मन चंगा तो कठौती में गंगा’ जीवन में आंतरिक शुद्धता और सकारात्मक सोच का महत्व बताता है। उन्होंने कहा कि संत रविदास ने सामाजिक भेदभाव के विरुद्ध आवाज उठाकर समाज को एकता और भाईचारे का रास्ता दिखाया।
भाजपा नेता ने कहा कि भाजपा सरकार ने महापुरुषों के सम्मान और उनकी स्मृतियों को संरक्षित करने की दिशा में कई कार्य किए हैं।
उन्होंने कहा कि संत रविदास जैसे महान व्यक्तित्वों के विचार नई पीढ़ी तक पहुंचाना समाज की जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता भगवान दास ने की। इस दौरान नगर पश्चिमी मंडल अध्यक्ष नितिन विश्वकर्मा, मंडल महामंत्री कृष्ण कुमार सिंह रिचू, पूर्व जिला मंत्री प्रीतम केसरवानी, पूर्व सभासद विनोद मौर्य, अनिल मौर्य, अभिषेक यादव, राकेश मौर्य, सागर आनंद, धीरज तिवारी, गिरजा, सुंदरम सोनी, उमाशंकर मौर्य, कांता प्रसाद मौर्य, रमेश मौर्य, सुभाष मौर्य, त्रिभुवन नाथ मौर्य, अरुण कुमार, अवधेश मौर्य, हरिशंकर मौर्य, संतोष मौर्य, राजेंद्र मौर्य सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।