संत रविदास के सामाजिक समरसता संदेशाें को अपनाना जरूरी : नीलिमा कटियार

संत रविदास के सामाजिक समरसता संदेशाें को अपनाना जरूरी : नीलिमा कटियार

संत रविदास के सामाजिक समरसता संदेशाें को अपनाना जरूरी : नीलिमा कटियार

कानपुर, 18 अगस्त । संत रविदास जी महाराज ने सामाजिक समरसता और समाज को एकजुट करने का संदेश दिया, जिसे आज भी आत्मसात करने की जरूरत है। उनके विचार समाज में समानता और भाईचारे की भावना को मजबूत करते हैं। यह बातें मंगलवार को संत रविदास जी की रज कलश यात्रा के दौरान कल्याणपुर विधायक नीलिमा कटियार ने कहीं।

कल्याणपुर विधानसभा के तिलकनगर मंडल में संत शिरोमणि रविदास जी महाराज की रज कलश यात्रा श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ रविदास मंदिर से हुआ और यह मंडल के विभिन्न वार्डों से होकर गुजरी। जहां जगह-जगह पर मौजूद श्रद्धालुओं ने यात्रा का स्वागत किया। विधायक नीलिमा कटियार ने संत रविदास जी के रज कलश को अपने सिर पर धारण कर पैदल यात्रा की। इससे कार्यकर्ताओं और श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिला।

यात्रा के दौरान संत रविदास जी के जयकारों से क्षेत्र गूंजता रहा। भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने संत रविदास जी के जीवन, उनके सामाजिक समरसता के संदेश और समाज को एकजुट करने में उनके योगदान पर प्रकाश डाला।

यात्रा में जिला महामंत्री अवधेश सोनकर, प्रमोद विश्वकर्मा, धीरज वाल्मीकि, विजय वर्मा, मंडल अध्यक्ष अश्वनी गौतम सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता और श्रद्धालु मौजूद रहे।