उप्र का मौसम : पूर्वी उत्तर प्रदेश में लू का दौर जारी, जून के अन्तिम सप्ताह में प्रदेश में मानसून के लिए माहौल अनुकूल

उप्र का मौसम : पूर्वी उत्तर प्रदेश में लू का दौर जारी, जून के अन्तिम सप्ताह में प्रदेश में मानसून के लिए माहौल अनुकूल

उप्र का मौसम : पूर्वी उत्तर प्रदेश में लू का दौर जारी, जून के अन्तिम सप्ताह में प्रदेश में मानसून के लिए माहौल अनुकूल

लखनऊ, 25 जून । उत्तर प्रदेश भीषण गर्मी कम होने का नाम ही नहीं ले रही है। पूरे प्रदेश में लू चलने से हालत यह बन गए हैं कि दिन के समय धूप की तपिश और गर्म हवा के थपेड़े लोगों को घरों में रहने के लिए मजबूर कर रहे हैं। लखनऊ में आज मौसम बहुत गर्म और शुष्क बना हुआ है। यहां अधिकतम तापमान लगभग 40 डिग्री सेल्सियस तक जाने की उम्मीद है, जबकि रात में न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।



भारत मौसम विज्ञान विभाग के प्रादेशिक माैसम केंद्र लखनऊ के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने गुरुवार काे मीडिया काे बताया कि प्रदेश में छिटपुट गतिविधियों तक सीमित मौसमी सक्रियता के परिणामस्वरूप गुरुवार काे पूर्वी उत्तर प्रदेश के बांदा, प्रयागराज, वाराणसी, गाजीपुर, गोरखपुर, खीरी लखीमपुर, बलिया एवं बहराइच उष्ण लहर (लू) की चपेट में रहे| प्रदेश में प्रभावी मौसमी गतिविधियों की अनुपस्थिति में तापमान में मामूली वृद्धि के साथ आगामी 27 जून तक पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर ऊष्ण लहर (लू) की स्थितियां जारी रहने की संभावना है | तदुपरांत 28 जून से प्रदेश में वर्षा का एक नया दौर आरम्भ होने तथा इसमें उत्तरोत्तर वृद्धि की सम्भावना के दृष्टिगत दक्षिण पश्चिम मानसून के आगामी 2-3 दिनों के दौरान प्रदेश तक पहुंचने तथा उसके बाद के 2-3 दिनों के दौरान उत्तर प्रदेश में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं| गुरुवार को लखनऊ, कानपुर और आसपास के इलाकों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है।

उन्होंने बताया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गुरुवार को धूल भरी आंधी और तेज तूफान आने का अनुमान है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार पूर्वी उत्तर प्रदेश में 25 से 27 जून तक मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने की संभावना है, जबकि 28 और 29 जून को कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश अथवा बौछारें पड़ सकती हैं। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि प्रदेश में मानसून के प्रवेश में अभी कुछ समय लग सकता है। तब तक पूर्वी उत्तर प्रदेश के लोगों को गर्मी और लू से राहत मिलने की संभावना कम है।