भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश पाल का 6 से 8 अगस्त तक काशी क्षेत्र दौरा, प्रयागराज में करेंगे प्रेसवार्ता
भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश पाल का 6 से 8 अगस्त तक काशी क्षेत्र दौरा, प्रयागराज में करेंगे प्रेसवार्ता
प्रयागराज, 05 अगस्त। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)पिछड़ा वर्ग मोर्चा उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश पाल 6 से 8 अगस्त तक काशी क्षेत्र के तीन जनपदों प्रयागराज, मीरजापुर और सोनभद्र के तीन दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे संगठनात्मक बैठकों, कार्यकर्ता संवाद, प्रेस वार्ता, स्वागत कार्यक्रमों तथा सामाजिक एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रमों में भाग लेंगे।
यह जानकारी भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्विनी कुमार सिंह पटेल ने बुधवार को दी।
उन्होंने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष का यह दौरा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा कार्यकर्ताओं के साथ संवाद स्थापित करने की दृष्टि से महत्वपूर्ण है।
उन्होंने बताया कि 6 अगस्त को प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश पाल अपराह्न 3 बजे लखनऊ से प्रयागराज के लिए प्रस्थान करेंगे और शाम 6:30 बजे प्रयागराज पहुंचेंगे, जहां कार्यकर्ताओं द्वारा उनका स्वागत किया जाएगा। इसके बाद वे सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे।
7 अगस्त को सुबह 9 बजे मम्फोर्डगंज स्थित फिरोज जहांगीर गैंडी की मजार पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद सुबह 11 बजे जॉर्ज टाउन स्थित रणविजय सिंह के आवास पर जाएंगे। दोपहर 12:30 बजे सर्किट हाउस, प्रयागराज में पत्रकार वार्ता करेंगे। दोपहर 2 बजे सोनभद्र के लिए प्रस्थान करेंगे। मार्ग में शाम 5 बजे मीरजापुर में जिलाध्यक्ष राम कुमार विश्वकर्मा के साथ "चाय पर चर्चा" कार्यक्रम में शामिल होंगे तथा शाम 7 बजे सोनभद्र पहुंचकर सर्किट हाउस, रॉबर्ट्सगंज में रात्रि विश्राम करेंगे।
8 अगस्त को सुबह 9:30 बजे सर्किट हाउस, रॉबर्ट्सगंज में कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत एवं अभिनंदन किया जाएगा। इसके बाद वे क्षेत्रीय मंत्री वैद्यनाथ गुप्ता के आवास जाएंगे तथा सुबह 11 बजे सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता करेंगे। दोपहर 1 बजे पूर्व संगठन मंत्री स्वर्गीय जयप्रकाश के आवास पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त करेंगे। दोपहर 2 बजे सोनभद्र से प्रस्थान कर शाम 4 बजे मिर्जापुर में स्वागत कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके बाद शाम 5 बजे प्रयागराज के लिए रवाना होंगे, जहां शाम 7 बजे पहुंचने के बाद 7:30 बजे कानपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्विनी कुमार सिंह पटेल ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष का यह प्रवास संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं के उत्साहवर्धन तथा समाज के विभिन्न वर्गों से संवाद स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा। उन्होंने काशी क्षेत्र के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से सभी कार्यक्रमों में समय से उपस्थित होकर उन्हें सफल बनाने की अपील की।