किसान पंचायत में की गई सर्किल रेट बढ़ाने व गन्ना भुगतान कराने की मांग
किसान पंचायत में की गई सर्किल रेट बढ़ाने व गन्ना भुगतान कराने की मांग
बिजनौर, 21 अगस्त | भारतीय किसान यूनियन की मासिक पंचायत जिला अध्यक्ष सुनील प्रधान की अध्यक्षता व जिला मुख्य महासचिव मुकेश जंघाला के संचालन में शुक्रवार काे गन्ना समिति में हुई। इसमें किसानों की समस्या पर चर्चा हुई व सात सूत्रीय ज्ञापन जिला सदर तहसीलदार आशीष सक्सेना बिजनौर को साैपा गया।
ज्ञापन में सबसे पहले मांग यह है कि गुलदारों से इंसानों की सुरक्षा के ठोस प्रबंध किए जाएं। दूसरी बाढ़ में जल भराव से क्षतिग्रस्त फसलों का किसानाें काे उचित मुआवजा मिले| तीसरी मांग बाकरपुर घड़ी व हमीरपुर के मध्य मालन नदी के किनारे पर बने बांध पर पुलिया का निर्माण कराया जाए जिससे किसानों की फसल बचाई जा सके। चाैथी मांग बिलाई शुगर मिल से किसानों का बकाया गन्ना भुगतान शीघ्र दिलाया जाए। पांचवीं मांग बिजनौर में जमीनों के सर्किल रेट 20 फीसदी बढ़ाए जाने की चर्चा है जो कि ना काफी है अतः जमीनों के अधिग्रहण से उनके सर्किल रेट बाजार भाव के अनुरूप किए जाएं। छठवी हल्दौर में चकबंदी की धारा 52 हो चुकी है अतः वहां के मुकदमों का शीघ्र निपटारा कराया जाए। सातवी और आखिरी मांग यह है कि चंदन नगरी खिड़की मार्ग से अवशेष कच्चे रास्ते पर पक्की सड़क बनाई जाए हल्दौर क्षेत्र तक।
बैठक में भारतीय किसान यूनियन की पंचायत में यह भी तय किया गया कि भारतीय किसान यूनियन का पदाधिकारी किसी भी पुलिसकर्मी को अपनी पर्सनल डिटेल जैसे आधार,पेन
कार्ड, बैंक अकाउंट नहीं देगा।