अवध विश्वविद्यालय में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि

अवध विश्वविद्यालय में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि

अवध विश्वविद्यालय में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि

अयोध्या, 29 अगस्त । डाॅ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के नवीन परिसर में भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तत्वावधान में राष्ट्रीय खेल दिवस धूमधाम से मनाया गया। मेजर ध्यानचंद जी की जयंती के उपलक्ष्य में उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए परिसर में विविध खेल एवं शारीरिक क्रियाओं का आयोजन किया गया।

मंत्रालय का अभियान "खेलेगा भारत जीतेगा भारत" एवं "एक घंटा खेल के मैदान में" के अंतर्गत शनिवार को आवासीय परिसर के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने फुटबॉल मैच तथा विभिन्न शारीरिक व्यायाम क्रियाओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया। इससे पूर्व 28 अगस्त को सामूहिक योगाभ्यास का सफल आयोजन किया गया था। इस अभियान का औपचारिक शुभारंभ विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. बिजेन्द्र सिंह द्वारा किया गया था। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अनुराग पाण्डेय द्वारा किया गया। इस अवसर पर कला संकाय की डीन प्रो. मृदुला मिश्रा, छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. नीलम पाठक, प्रो. सुरेंद्र मिश्रा, डॉ. मनीष सिंह, डॉ. कपिल कुमार राणा, डॉ. अर्जुन सिंह, डॉ. अनुराग सोनी, डॉ. आलोक तिवारी, डॉ. अंकुर श्रीवास्तव, डॉ. अजय शुक्ला, डॉ. विमल कुमार यादव, डॉ. विष्णु प्रसाद यादव, संघर्ष सिंह, देवेंद्र वर्मा, कुमार मंगलम सिंह, डॉ. मोहिनी पांडे, स्वाति उपाध्याय सहित विभिन्न विभागों के शिक्षक, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।ं