जब अपराधियों को चोट पहुँचती है तो सपा को क्यों दर्द : राकेश त्रिपाठी

जब अपराधियों को चोट पहुँचती है तो सपा को क्यों दर्द : राकेश त्रिपाठी

जब अपराधियों को चोट पहुँचती है तो सपा को क्यों दर्द : राकेश त्रिपाठी

लखनऊ, 12 अगस्त । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने बुधवार को कहा कि जब— जब किसी माफिया या अपराधी को कोई आघात पहुंचता है, चोट पहुंचती है। उनकी बिल्डिंग पर बुलडोचर चलता है, पुलिस इनकाउंंटर में मार गिराती है तो सपा को पता नहीं क्यों दर्द होता है। सपा ने अपने शासनकाल में ऐसे गुण्डा माफियाओं को पाल पोस कर बड़ा किया था इसलिए उनको धराशायी होते हुए देखती है कि तो बहुत दर्द होता है।

बुधवार काे साेशल मीडिया एक्स पाेस्ट में राकेश त्रिपाठी ने कहा कि अतीक अहमद जिसके बेटे की मौत सड़क दुर्घटना में हुई है। उस पर भी सपा नेता राम गोपाल ने सवाल उठाया है। सपा कह रही है कि बड़ी निर्ममता के साथ अपराधियों पर कार्रवाई हो रही है तो क्या अपराधियों के प्रति उदारता बरतनी चाहिए। क्या अपराधियों को सरकारी वायुयान में बैठाकर उनके साथ नाश्ता करना चाहिए जैसा अखिलेश यादव करते थे। यह योगी आदित्यनाथ की सरकार है । यहां कानून का डण्डा पूरी निर्ममता के साथ ही चलेगा।