आनेवाले चौबीस घंटे के दौरान प्रयागराज समेत 14जनपदो में हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना
आनेवाले चौबीस घंटे के दौरान प्रयागराज समेत 14जनपदो में हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना
प्रयागराज, 25 जून (हि.स.)। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए उत्तर प्रदेश के प्रयागराज सहित 14 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान तेज हवाएं और मेघगर्जन भी हो सकती है। कुछ स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग और मौसम विज्ञान विभाग लखनऊ द्वारा जारी किए गए अलर्ट में कहा गया है कि प्रयागराज, मिर्जापुर, सोनभद्र, बांदा, चित्रकूट, महोबा, हमीरपुर, ललितपुर, झांसी, जालौन, इटावा, मथुरा, हरदोई और सीतापुर में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से अचानक तेज हवाएं चलने और गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसके अतिरिक्त, कुछ क्षेत्रों में आकाशीय बिजली गिरने की प्रबल संभावना है। मौसम विभाग ने विशेष रूप से प्रयागराज में आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है, इसलिए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी जाती है।