ठाकुर हर नारायण सिंह डिग्री कॉलेज में सफल 'कैरियर डेवलपमेंट प्रोग्राम' का आयोजन: छात्रों को मिले वैश्विक शिक्षा और करियर के अवसर

ठाकुर हर नारायण सिंह डिग्री कॉलेज में सफल 'कैरियर डेवलपमेंट प्रोग्राम' का आयोजन: छात्रों को मिले वैश्विक शिक्षा और करियर के अवसर

 ठाकुर हर नारायण सिंह डिग्री कॉलेज में बुधवार, 16 जुलाई को एक महत्वाकांक्षी और सफल 'कैरियर डेवलपमेंट प्रोग्राम' का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम कॉलेज के प्लेसमेंट सेल और एनएसएस इकाई द्वारा सेवी फाउंडेशन के सह-संयोजन से संपन्न हुआ। इसका उद्देश्य स्नातक (UG) और स्नातकोत्तर (PG) के अंतिम वर्ष और उत्तीर्ण हो चुके लगभग 300 छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा और बेहतर करियर के अवसरों के बारे में मार्गदर्शन प्रदान करना था।

कार्यक्रम में छात्रों को विश्व स्तरीय शिक्षण संस्थानों में प्रवेश, प्लेसमेंट और वित्तपोषण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

मुख्य वक्ताओं ने दिए विशेष सुझाव:

  • श्री शहजादे आलम, सीनियर मैनेजर, ग्लोबल एजुकेशन ने मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर छात्रों को संबोधित किया। उन्होंने विश्व की उच्च रैंकिंग वाली शिक्षण संस्थाओं में प्रवेश प्रक्रिया, वहां उपलब्ध प्लेसमेंट के अवसर और वीजा व्यवस्था आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उनकी प्रस्तुति ने छात्रों को अंतरराष्ट्रीय शिक्षा के प्रति जागरूक किया।

  • डॉ. सुधीर श्रीवास्तव, निदेशक, सेवी फाउंडेशन ने विदेशी शिक्षा में प्रवेश की जटिलताओं को सरल शब्दों में समझाया। उन्होंने चरण-दर-चरण (स्टेप बाइ स्टेप) प्रक्रिया की जानकारी दी, जिससे छात्रों को भविष्य की राह स्पष्ट हुई।

  • श्री अमित पाण्डेय, वाइस प्रेसिडेंट, सेवी फाउंडेशन ने उच्च शिक्षा के लिए वित्तीय सहायता पर विशेष बल दिया। उन्होंने यह कमिटमेंट किया कि सेवी फाउंडेशन छात्रों को बैंकों से वित्तपोषण (फाइनेंशियल सपोर्ट) प्राप्त करने में हर संभव सहायता प्रदान करेगा, जिससे आर्थिक बाधाओं के कारण किसी भी छात्र को उच्च शिक्षा से वंचित न होना पड़े।

कॉलेज प्रबंधन ने जताया आभार और एमओयू पर बनी सहमति: कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अजय गोविन्द राव ने सेवी फाउंडेशन और ग्लोबल एजुकेशन का आभार व्यक्त किया कि उन्होंने छात्रों के लिए ऐसा महत्वपूर्ण मंच उपलब्ध कराया। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम छात्रों के भविष्य को नई दिशा प्रदान करते हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के प्रबन्धक श्री देवेन्द्र सिंह चन्देल ने की, जिन्होंने छात्रों को प्रोत्साहित किया।

कार्यक्रम के दौरान यह भी महत्वपूर्ण घोषणा की गई कि कॉलेज जल्द ही ग्लोबल एजुकेशन और सेवी फाउंडेशन दोनों संस्थाओं के साथ समझौता ज्ञापन (MOU) पर हस्ताक्षर करेगा। यह समझौता छात्रों को भविष्य में लगातार ऐसे मार्गदर्शन और समर्थन प्राप्त करने में सहायक होगा।

कार्यक्रम में उपस्थिति: इस अवसर पर उपनिदेशक श्री विनय प्रताप सिंह, अध्यक्ष श्री गोविन्द बिहारी मिश्रा, प्लेसमेंट सेल आफिसर सुश्री सुम्बुल सिद्दीकी, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी श्री मीरान हुसैन, सहायक आचार्य डॉ. समर फातिमा, श्री नितिश वर्मा, सुश्री सृष्टि केशरी सहित महाविद्यालय के सभी सहायक आचार्यगण और स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

पूरे कार्यक्रम का संचालन शुभम पाण्डेय एवं सुन्दरम शर्मा ने सुचारु रूप से किया, जिससे सत्र अत्यंत प्रभावी और आकर्षक बन सका। इस 'कैरियर डेवलपमेंट प्रोग्राम' ने छात्रों को न केवल वैश्वकि अवसरों से परिचित कराया, बल्कि उन्हें अपने सपनों को पूरा करने के लिए आवश्यक संसाधनों और मार्गदर्शन से भी सशक्त किया।