भर्ती परीक्षा के अंक गोपनीय नहीं, किसी दूसरे अभ्यर्थी के अंक की जानकारी के लिए तीसरे पक्ष की सहमति जरूरी नहीं : हाईकोर्ट

भर्ती परीक्षा के अंक गोपनीय नहीं, किसी दूसरे अभ्यर्थी के अंक की जानकारी के लिए तीसरे पक्ष की सहमति जरूरी नहीं : हाईकोर्ट

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जनपद के मांडा क्षेत्र के बामपुर चेहरा ग्राउंड पर लहरी भैया फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय वॉलीबाल प्रतियोगिता सम्पन्न हुई। इसमें इलाहाबाद स्पोर्टिंग क्लब प्रयागराज की टीम ने फाइनल मैच में अंसार क्लब मंडौर फूलपुर की टीम को 25-17, 22-25 व 25-19 अंकों से हराकर पुष्पा शुक्ला स्मारक ओपेन वॉलीबाल प्रतियोगिता की ट्रॉफी जीत ली।

प्रतियोगिता में कुल 16 टीमों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर अपने खेल कौशल का प्रदर्शन किया था। विजेता टीम इलाहाबाद स्पोर्टिंग क्लब प्रयागराज के कप्तान खिलाड़ी विवेक शुक्ला, अक्षय श्रीवास्तव व आशीष यादव तथा उपविजेता टीम अंसार क्लब मंडौर के खिलाड़ी आजम खां व अफसर ख़ान का खेल विशेष रूप से सराहनीय रहा।

खेल प्रारंभ होने से पूर्व डिस्ट्रिक्ट वॉलीबाल एसोसिएशन के महासचिव आर.पी. शुक्ला तथा कोषाध्यक्ष के.वी.एल. श्रीवास्तव ने स्व.पुष्पा शुक्ला की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करने के पश्चात प्रतिभागी टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता के दौरान खेले गए क्वार्टर फाइनल एवं सेमीफाइनल मैचों में कंबाइंड वॉलीबाल क्लब बामपुर चेहरा ने फ्रेंड्स क्लब मेंजा को, मदन मोहन मालवीय स्टेडियम ने युवा वॉलीबाल क्लब को, वॉलीबाल क्लब मिश्रपुर ने मंगला प्रसाद इंटर कॉलेज बामपुर को, एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी में शिवाजी क्लब एडीए नैनी को, इलाहाबाद स्पोर्टिंग क्लब ने कमासिन वॉलीबाल क्लब को, लालगंज स्पोर्टिंग क्लब ने भास्कर क्लब महेवा को, सिगरा स्पोर्टिंग क्लब ने यूनाइटेड वॉलीबाल क्लब को हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया था।

खेल समाप्ति के पश्चात एसोसिएशन के संरक्षक श्यामकांत शुक्ला ने विजेता टीम के कप्तान को ट्रॉफी व 11 हजार रुपये नकद पुरस्कार तथा उपविजेता टीम के कप्तान को ट्रॉफी सात हजार रुपये नकद पुरस्कार प्रदान किया। आयोजन समिति की ओर से गणेश शंकर उर्फ बाबा गिरी ने अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान बामपुर तथा अजय तिवारी, विनोद पांडेय, हरिदास आदि बड़ी संख्या में खिलाड़ी व ग्रामवासी उपस्थित रहे।