प्रयागराज : टावर पर चढ़ी युवती काे उतारने में जुटी एनडीआरएफ
प्रयागराज : टावर पर चढ़ी युवती काे उतारने में जुटी एनडीआरएफ
प्रयागराज, 11 मई । उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित नवाबगंज थाना क्षेत्र में स्थित एक टावर पर साेमवार काे एक युवती अपनी मांग को लेकर चढ़ गई। सूचना पर पुलिस एवं एनडीआरएफ की टीम उसे उतारने में जुटी हुई हैं।
सहायक पुलिस आयुक्त सोरांव श्यामजीत सिंह ने बताया कि नवाबगंज थाना क्षेत्र के सम्हई गांव में स्थित जीओ टावर पर आज सुबह एक युवती चढ़ गई। यह देखते ही आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर नवाबगंज थाने की पुलिस, एनडीआरएफ एवं अग्निशमन की टीमें मौके पर पहुंच गई और युवती को नीचे उतारने के लिए रेस्क्यू कर रही हैं। पुलिस कहना है कि अभी यह नहीं पता चल पाया है कि युवती किस वजह से टावर पर चढ़ीं है।