साइबर ठगी की शिकार महिला को पुलिस ने लौटाए 4.08 लाख रुपये

साइबर ठगी की शिकार महिला को पुलिस ने लौटाए 4.08 लाख रुपये

साइबर ठगी की शिकार महिला को पुलिस ने लौटाए 4.08 लाख रुपये

मीरजापुर, 24 जनवरी । उत्तर प्रदेश में मीरजापुर जिले के काेतवाली कटरा क्षेत्र की रहने वाली महिला के खाते से ठगी कर निकाले गए लगभग चार लाख आठ हजार 893 रुपये साइबर सेल ने शनिवार काे वापस कराए। साइबर ठगाें ने उनके खाते से 4.33 लाख रुपये की रकम निकाली थी।

प्रभारी साइबर सेल उपनिरीक्षक कृष्णकांत त्रिपाठी ने बताया कि पीड़ित ने 16 सितंबर 2025 को कोतवाली कटरा साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके मोबाइल को एपीके फाइल के जरिए हैक कर अज्ञात व्यक्ति ने यूपीआई के माध्यम से उनके खाते से लाखों रुपये निकाल लिए थे।

शिकायत को एनसीआरपी पोर्टल पर दर्ज कर जांच शुरू की गई। साइबर सेल टीम ने संबंधित बैंक और मर्चेंट से समन्वय स्थापित कर कार्रवाई की। जांच के बाद ठगी की रकम का बड़ा हिस्सा पीड़ित के खाते में वापस करा दिया गया है। राशि मिलने पर पीड़िता ने थाने पहुंचकर पुलिस अधिकारियों और साइबर सेल टीम का आभार जताया। साथ ही उन्हें साइबर जागरूकता अभियान के तहत ऑनलाइन ठगी से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई।