विद्यालय में संचालित योजना के क्रियान्वयन के लिए उन्मुखीकरण संगोष्ठी आयाेजित

विद्यालय में संचालित योजना के क्रियान्वयन के लिए उन्मुखीकरण संगोष्ठी आयाेजित

विद्यालय में संचालित योजना के क्रियान्वयन के लिए उन्मुखीकरण संगोष्ठी आयाेजित

वाराणसी, 09 मार्च । बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से वाराणसी में विकास खंड सेवापुरी के सभागार में समस्त ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान और विद्यालयों के प्रधानाध्यापक शासन स्तर पर विद्यालय में संचालित योजना के क्रियान्वयन के उद्देश्य काे देखते हुए एक उन्मुखीकरण संगोष्ठी का आयोजन साेमवार काे किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत सदस्य डॉक्टर सुजीत सिंह और विशिष्ट अतिथि प्रमुख प्रतिनिधि विवेक मिश्र, ग्राम प्रधान राम राज पटेल शामिल हुए और दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती प्रतिमा पर पुष्प अर्पण कर कार्यक्रम प्रारंभ किया।

कम्पोजिट गैरहा की छात्रा ने स्वागत गीत से अतिथियों का स्वागत किया। उद्घाटन उद्बोधन में मुख्य अतिथि सुजीत सिंह ने कहा कि विद्यालय बच्चों का सर्वांगीण विकास कर रहा है, इसकी झलक काशी सांसद प्रतियोगिता में देखने को मिलती है। ग्राम प्रधान अपने गांव के विद्यालय में शैक्षिक वातावरण बनाये।

खंड शिक्षा अधिकारी सेवापुरी संजय कुमार यादव ने स्वागत और विषय स्थापना के बारे में जानकारी दी। उन्हाेंने राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत बच्चों में भाषा, गणित के निपुणता के साथ उसके लिये विद्यालय को आनंद दायीं बनाने के लिए ऑपरेशन कायाकल्प के अंतर्गत 19 स्थापना सुविधा के सम्बंध में विस्तार से बताया।

इसी क्रम में एस.आर.जी. कुंवर भगत सिंह, ए.आर.पी. शशि प्रकाश राय, राकेश विंद, वीरेन्द्र पांडेय, नितिन कुमार सिंह ने बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा विद्यालय में चलाए जा रहे योजनाओं एवं सुविधा ग्रांट के विषय में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन ए.आर.पी. हिंदी आशुतोष कुमार ने किया। पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष प्रधानाध्यापक सन्तोष कुमार सिंह द्वारा आभार व्यक्त के साथ संगोष्ठी सम्पन्न हुआ।