उप्र के मुख्यमंत्री योगी के नौ साल : उत्साह से उत्सव मना रही भाजपा, मायूसी में विपक्ष

उप्र के मुख्यमंत्री योगी के नौ साल : उत्साह से उत्सव मना रही भाजपा, मायूसी में विपक्ष

उप्र के मुख्यमंत्री योगी के नौ साल : उत्साह से उत्सव मना रही भाजपा, मायूसी में विपक्ष

, 18 मार्च । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार के नौ साल पूरे होने पर उत्सव और उत्साह का माहौल है। बुधवार को लोकभवन में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री योगी ने अपनी कैबिनेट और नेताओं के साथ उपलब्धियां गिनायी कि कैसे उपद्रव प्रदेश को उत्सव प्रदेश में बदला है, तो वहीं विपक्ष में हताशा और निराशा दिख रही है। आपसी राजनीति में उलझे विपक्षी दलों के पास अब न तो कोई मुद्दा है और न ही उन्हें वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में कोई चमत्कार होने की उम्मीद दिख रही है।

भारतीय जनता पार्टी ने वर्ष 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव की सरकार उखाड़ फेंकी थी। तब भाजपा ने ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए 325 सीटें हासिल की थी, जबकि समाजवादी पार्टी 50 सीट से नीचे ही अटक गयी थी। इस ऐतिहासिक जीत के बाद गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ को 18 मार्च 2017 प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया गया था। तब उत्तर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य और दिनेश शर्मा को उपमुख्यमंत्री नियुक्त किया गया। योगी आदित्यनाथ ने मार्च 2017 से मार्च 2026 में नौ साल का उपलब्धियों भरा कार्यकाल पूरा किया है।

नौ साल पूरे होने पर लखनऊ में बुधवार को लाेकभवन में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने “नव निर्माण के 9 वर्ष” पुस्तक का विमाेचन करते हुए कहा कि वर्ष 2017 से पहले माफिया राज और भ्रष्टाचार, पलायन और बीमारु राज्य की पहचान वाला उत्तर प्रदेश अब बदल चुका है। यह उपद्रव प्रदेश से उत्सव प्रदेश की यात्रा है। आत्मनिर्भर और विकसित उत्तर प्रदेश बन चुका है, जहां युवाओं का पलायन नहीं होता बल्कि सीएम युवा उद्यमी योजना से लाखों युवा अपने सपने पूरे कर रहे हैं। माफिया राज का खात्मा और कानून व्यवस्था का राज बनाने की सफलता का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्षी दलों पर ऐसा प्रहार किया कि सपा जैसे दल सफाई देना तो दूर बचाव करने की स्थिति में नहीं हैं।